पाकिस्तान:नवाज़ और बिलावल की पार्टी में बनी सहमति, शहबाज़ बनेंगे पीएम और ज़रदारी राष्ट्रपति
पाकिस्तान में विवादित चुनाव के बाद नई सरकार के गठन लेकर हो रहा इंतज़ार ख़त्म होने जा रहा है. दो प्रमुख पार्टियों ने नई सरकार के गठन के लिए समझौते का औपचारिक ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) को समर्थन देने की घोषणा की है. इन दोनों ही पार्टियों को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों से कम सीटें मिली थीं.
पीटीआई ने इस नए गठबंधन को जनमत के लुटेरे क़रार दिया है. पार्टी का कहना है कि उसे सत्ता से बाहर रखने के लिए चुनावों में धांधली हुई और जनमत को छीन लिया गया.
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बदले
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शांति का संकेत! राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- ‘सम्मानजनक समाधान के लिए तैयार’
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
पीएमएल-एन और पीपीपी ने शुरुआती सहमति बनने के छह दिन बाद, मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ऐलान किया कि दोनों के बीच अंतिम समझौता हो गया है.



