👉 यह भी पढ़ें:
- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- अब मोदी सरकार का अंत तय
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- NEET Paper Leak Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, युवाओं के आंदोलन के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- सैन्य दबाव के बीच बड़ा मोड़: आंग सान सू ची को हाउस अरेस्ट में शिफ्ट करने का दावा, परिवार ने जताया शक
- सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद, कंसुलेट ने जताई गहरी संवेदना
0:00 left
आईआईटी गुवाहाटी; छात्र यूएपीए के तहत गिरफ़्तार
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया है कि आईआईटी गुवाहाटी के दो छात्रों के इस्लामिक स्टेट के साथ संबंधों का पता चला है. ये छात्र इस संगठन के साथ जुड़ना चाहते थे. इनमें से एक को अभी तक खोजा नहीं जा सका है.इन दोनों में से एक, तौसीफ अली फ़ारूक़ी को शनिवार को हिरासत में लिया गया था. फ़ारूक़ी बायोसाइंस विभाग में बीटेक के छात्र हैं और चौथे वर्ष में है.

असम पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स के आईजी ने बताया है कि पुलिस को फ़ारूक़ी के पास से पुख्ता सबूत मिले हैं जिसके बाद उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
फ़ारूक़ी को अदालत के समक्ष पेश किया गया था जहां से उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आईआईटी गुवाहाटी के कैंपस स्थित छात्र के हॉस्टल में भी पुलिस ने तलाशी ली है.



