0:00
0:00 left
स्मृति ईरानी के निशाने पर राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, वायनाड में वोटिंग हो गई है. अब कांग्रेस के प्रत्याशी आएंगे, लेकिन पहले राम मंदिर जाएंगे.उन्होंने कहा, पहले निमंत्रण ठुकरा दिया. अब मंदिर जाएंगे, क्योंकि उन्हें लगता है मंदिर जाने से वोट पाएंगे. मतलब कि भगवान को भी धोखा देने जाएंगे. जो सच्चे मन से राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं.
राहुल गांधी का नाम लिए बिना स्मृति ईरानी ने कहा, वायनाड चले गए. वायनाड जाकर जब नामांकन पत्र भरा तो कहा वायनाड ही उनका परिवार है.उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘लोगों को रंग बदलते देखा था, परिवार बदलते हुए पहली बार देखा है.2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से मात दी थी.कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अमेठी लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’




