0:00
0:00 left
प्रज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो;कांग्रेस के प्रधानमंत्री मोदी से सवाल
कर्नाटक के हासन सीट से सांसद और मौजूदा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स वीडियो को लेकर अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं. उनके पिता भी कर्नाटक में विधायक हैं. कई कथित सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए हैं. इसी बीच कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेस वार्ता में प्रज्वल रेवन्ना से संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, कई बार जब कुछ किस्से आप सुनते हैं तो लगता है कि ये किसी घिनौनी फिल्म का सीन चल रहा है, लेकिन फिर पता चलता है कि ये यथार्थ है और घिन आने लगती है ऐसे लोगों से, ऐसे समाज से और ऐसे नेताओं से जो इस तरह के लोगों को बढ़ावा देते हैं.
सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रज्वल रेवन्ना की तस्वीर दिखाते हुए कहा, 14 अप्रैल की ये फोटो है, प्रज्वल रेवन्ना एचडी देवगौड़ा के पोते हैं और मोदी के वृहद परिवार का हिस्सा हैं. दो सप्ताह पहले जब मैसूर में मोदी इनके साथ मंच साझा कर रहे थे तब इनकी पीठ ठोकी थी और इनके लिए वोट मांगे थे. सुप्रिया ने कहा, ये नेता अब देश से फरार हो चुका है. क्या नरेंद्र मोदी इसके यौन कुकृत्यों के बारे में जानते थे या अनभिज्ञ थे? सुप्रिया ने आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी इसके हर कुकृत्य के बारे में जानते थे, उन्हें पता था कि इसके हज़ारों पोर्न वीडियो हैं, इसने औरतों के साथ जघन्य काम किया है और सैकड़ों औरतों की ज़िंदगी बर्बाद की है. नरेंद्र मोदी जब 14 अप्रैल को रेवन्ना से मिल रहे थे उन्हें सब पता था.
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा



