ढाका। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सिलहट जिले में एक हिंदू टीचर बीरेंद्र कुमार डेके को निशाना बनाया गया है। उपद्रवियों ने उनके घर में आग लगा दी। टीचर और उनके परिवार ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सिलहट जिले के गोवाईघाट उपजिला के नंदिरगांव यूनियन के बहोर गांव की है। इस्लामी समूह ने कथित तौर पर स्कूल टीचर बीरेंद्र कुमार डेके के घर में आग लगा दी। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर से आग की लपटें तेजी से उठती दिख रही हैं और परिवार के सदस्य भागने की कोशिश कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- बंगाल में नहीं थम रहा हिंसा का सिलसिला, हावड़ा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने, बम फेंकने का आरोप
- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का आरोप: सियासी टकराव के बीच बढ़ा तनाव
- मणिपुर में हिंसा के बाद उबाल: दोहरे बंद से थमा जनजीवन, सड़कों पर उतरे लोग
- जर्मनी; गुरुद्वारे में खूनी संघर्ष: प्रबंधन विवाद ने लिया हिंसा का रूप, कई घायल
लगातार हो रही हैं हिंसा की घटनाएं
कुछ ही दिन पहले फेनी जिले के दगनभुइयां उपजिला में बदमाशों ने एक हिंदू शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 27 साल के ऑटो रिक्शा ड्राइवर समीर दास की लाश सोमवार को बांग्लादेश के जगतपुर गांव के खेत से बरामद हुई थी। पिछले 24 दिनों के अंदर हिंदुओं पर हमले की यह 9वीं घटना थी। पूरे बांग्लादेश में हिंदू समुदायों को निशाना बनाकर हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है।



