मुसलमान को आरक्षण मिलना ही चाहिए; लालू यादव
आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा है कि बीजेपी ‘लोकतंत्र और संविधान खत्म करना चाहती है’ और जनता को ये समझ में आ चुका है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए.’ लालू ने मीडिया से बात करते हुए कहा- जनता हमारी तरफ जा रही है. वो) 400-400 बोल भर रहे हैं… वो तो अब पार ही हो गए हैं. जंगलराज की बात करके भड़का रहे हैं, वो लोग इतना डर गए हैं कि भड़का रहे हैं. ये लोग संविधान और लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं और जनता के ज़हन में ये बातें आ गई हैं.

जब लालू यादव से पूछा गया कि पीएम मोदी ने कहा है कि सबका रिज़र्वेशन छीन कर कांग्रेस मुसलमानों को दे देगी? इस पर उन्होंने कहा- “मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए.बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि “कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीन कर घुसपैठियों और जिनके बच्चे ज़्यादा हैं उन्हें देना चाहती है.”
👉 यह भी पढ़ें:
- अपने पारिवारिक कलह पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती
- परिवार छोड़ने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द-मैं गंदी हूं मैंने पिता को गंदी किडनी लगवा दी
- लालू यादव का एनडीए पर तंज़: “घोषणा पत्र नहीं, सॉरी पत्र जारी किया गया”
- लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कहा- हाई कोर्ट में रखें केस रद्द करने की मांग


