लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, परिवार से भी किया बाहर, भारी पड़ा सोशल मीडिया पर पोस्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है। रविवार को लालू यादव ने एक्स पर पर पोस्ट कर लिखा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। बड़े पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।

लालू यादव ने लिखा कि अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला–बुरा और गुण–दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है. धन्यवाद।

👉 यह भी पढ़ें:

तेज प्रताप के पोस्ट से भड़के लालू

उल्लेखनीय है कि 24 मई को तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई थी। तस्वीर में तेज प्रताप यादव एक लड़की के साथ दिख रहे थे। लड़की का नाम अनुष्का यादव बताया गया था। पोस्ट में लिखा गया था कि तेज प्रताप यादव अनुष्का यादव संग 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। बाद में पोस्ट को हटा दिया गया। कुछ घंटे बाद तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। एआई की मदद से तस्वीर बनाई गई है।

छोटे भाई तेजस्वी ने दी नसीहत

लालू यादव के इस फैसले पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि तेज प्रताप अपने निजी और राजनीतिक जीवन में फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि लालू यादव ने जो भी कहा है, वो स्पष्ट है और वो खुद इस तरह की चीजों को पसंद नहीं करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि राजनीतिक और निजी जीवन अलग–अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप बड़े हैं इसलिए उन्हें अपने निजी जीवन में फैसले लेने का पूरा अधिकार है। तेजस्वी ने ये भी कहा कि तेजप्रताप खुद तय कर सकते हैं कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।