जम्मू-कश्मीर: सेना ने कहा- बांदीपोरा ऑपरेशन में एक चरमपंथी की मौत
भारतीय सेना के ब्रिगेडियर विपुल त्यागी ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में हुए एनकाउंटर को लेकर कहा है कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक साझा ऑपरेशन में उमर लोन नाम के चरमपंथी को मारा है.ब्रिगेडियर विपुल त्यागी ने कहा, ”अरागाम इलाके में हमें कुछ समय से आतंकी गतिविधि की खबरें मिल रही थी. इस इलाके को लगातार हमने पैनी निगाह में रखा हुआ था. 16 और 17 जून की रात को हमें कुछ जानकारी मिली इसके आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ़ ने साझा ऑपरेशन शुरू किया.’





