HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर को कनाडाई संसद में दी गई श्रद्धांजलि
कनाडा की संसद में खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर को श्रद्धांजलि दी गई. कनाडाई संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर ग्रेग फर्गस ने कहा, सदन में सभी दलों के प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद ब्रिटिश कोलंबिया में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर के सम्मान में मौन रखने पर सहमति बनी है.
इसके बाद सदन के सभी सदस्यों ने खड़े होकर कुछ देर के लिए मौन रखा.हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी थी.निज्जर कनाडा के वैंकूवर स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के अध्यक्ष भी थे.कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में ‘भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने’ के आरोप लगाए हैं. ये आरोप ट्रूडो ने सितंबर 2023 में कनाडा की संसद में लगाए.
लेकिन भारत सरकार ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया.
खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने तीन भारतीयों को गिरफ़्तार भी किया था.
इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।
इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।
स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।