नीट-पीजी परीक्षा स्थगित करने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
👉 यह भी पढ़ें:
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-पीजी परीक्षा स्थगित करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अब नीट पीजी भी स्थगित. यह नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है.
भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने को मज़बूर हैं.

उन्होंने कहा, “अब यह स्पष्ट है कि हर बार चुप-चाप तमाशा देखने वाले मोदी, पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं. नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है. हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा.शनिवार को केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया. इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार की रात को नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी है.



