नाखून बताता है आपके स्वास्थ्य का हाल, बदलाव दिखे तो नहीं करें नजरअंदाज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से ऐसा बना है, जो अंदर कुछ भी असामान्य होने पर बाहर संकेत देना शुरू कर देता है। इन संकेतों की मदद से किसी बीमारी का सही समय से पता लगाया जा सकता है और इलाज शुरू किया जा सकता है। नाखूनों पर नजर आने वाले संकेत इन्हीं में से एक है, जो शरीर में कुछ गड़बड़ी की जानकारी देते हैं। हमारे नाखून शरीर की एक ऐसी खिड़की हैं, जो अंदर झांक कर इसमें चल रही कमियों को पहले ही उजागर कर देते हैं।

सामान्य तौर पर नाखून हल्के गुलाबी रंग के होते हैं और साथ ही ये स्मूथ, शाइनी और मजबूत होते हैं। लेकिन असामान्य नाखून बदरंग, पीले, काले या फिर चिपटे, टेढ़े मेढ़े, क्रैक, कमजोर, सफेद स्पॉट, ब्राउन लाइन वाले हो सकते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

क्या कहते हैं नाखून पर ये बदलाव

ये सफेद रंग के स्पॉट तो आमतौर पर कई लोगों में पाए जाते हैं लेकिन ब्राउन रंग के स्पॉट या लंबी लाइनें इतनी आम नहीं हैं। इसे मेलानोनाइकिया कहते हैं। ये एक नाखून या कई नाखून में देखे जा सकते हैं। अक्सर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि इसमें किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाखून पर दिखने वाले ब्राउन रंग के स्पॉट या लंबी लाइनों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ये कई बातों के संकेत देते हैं।

कई बीमारियों के कारण भी होता है बदलाव

कुछ एंटी फंगल और एंटीमलेरियल दवाइयों के कारण भी ये हो सकता है। कैंसर का इलाज करने में कीमोथेरेपी के दौरान भी ऐसे नाखून हो सकते हैं। एचआईवी से पीड़ित रोगी के नाखून भी ऐसे हो सकते हैं। वायरस और इस दौरान इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के कारण ऐसा होता है। मेलानोमा, एक प्रकार के स्किन कैंसर के कारण भी ऐसे नाखून होना संभव है, इसलिए मुख्य इसी कारण से नाखून पर ब्राउन लाइन दिखने पर इग्नोर न करने की सलाह दी जाती है। किसी फंगल इन्फेक्शन के कारण भी नाखून पर ब्राउन लाइन दिख सकती है। ये मेलानोमा जैसा ही दिखता है जिसकी पुष्टि के लिए बायोप्सी करवाना चाहिए। नेल सोरियासिस के कारण भी नेल बेड पर ब्राउन लाइन आ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।