इंदौर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी–कम–एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2024) का परिणाम आज घोषित कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट– questions.nta.ac.in/NEET. पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
इस साल की शुरुआत में “ग्रेस मार्क्स” और “पेपर लीक” मुद्दों से प्रभावित 1,563 उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक किया गया था, जिसमें 813 उम्मीदवार शामिल हुए। नीट रीटेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी और ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों के साथ–साथ रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी शामिल की गईं।
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया
- NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा-एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी
- NEET Paper Leak मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अब गलतियों का सिलसिला खत्म करना होगा
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
उम्मीदवारों को इन प्रतिक्रियाओं को चुनौती देने के लिए आमंत्रित किया गया था। चुनौतियों की समीक्षा विशेषज्ञों द्वारा की गई थी, और अंतिम परिणाम मान्य उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया। रीटेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए की आघिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, साथ ही सभी नीट यूजी 2024 की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए संशोधित स्कोर कार्ड, जिनमें रीटेस्ट देने वाले भी शामिल हैं आघिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।



