0:00
0:00 left
हाथरस भगदड़; मरने वालों की संख्या 122 हुई
उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 122 हो गई है. कई लोग अब भी लापता हैं.समाचार एजेंसी पीटीआई ने प्रशासन के हवाले से 122 मृतकों की लिस्ट जारी की है.मरने वालों में बड़ी तादाद में महिलाएँ हैं, जो नारायण साकार के सत्संग में आई थीं. आयोजन स्थल अलीगढ़ से एटा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 34 पर सिकन्द्राराऊ क़स्बे से क़रीब चार किलोमीटर दूर फुलराई गांव में था.
चश्मदीदों और भक्तों के मुताबिक़, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां आए श्रद्धालुओं में बाबा के चरणों की धूल इकट्ठा करने की होड़ मच गई और यही भगदड़ का कारण रही.
नारायण साकार उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व कर्मचारी रहे हैं और उनका नाम सूरज पाल हैं, उन्होंने 18 सालों तक स्थानीय खुफिया इकाई के साथ काम किया और 1990 में,जब वे एटा में तैनात थे तो स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा बन कर काम करना शुरू किया.
👉 यह भी पढ़ें:
- नागपंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोगों की मौत, कई घायल
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- Puri Rath Yatra : पुरी की रथ यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति, दो की मौत कई घायल
- Padma Vibhushan Teejan Bai Passes Away: पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, छत्तीसगढ़ की लोककला ने खोया अपना सबसे बड़ा सितारा



