7 जुलाई तो बन रहा शुभ योग, रवि पुष्य नक्षत्र पर सुख-समृद्धि के लिए करें खरीदारी

Date:

इंदौर। 7 जुलाई का रविवार आपके लिए खास रहने वाला है। सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को विशेष शुभ माना गया है, वहीं जब कभी रविवार को ये नक्षत्र आता है तो ये रवि पुष्य नक्षत्र कहलाते हुए खास योग का निर्माण करता है। पुष्य नक्षत्र पर धर्मकर्म के साथ ही दानपुण्य और खरीदारी करने की परंपरा है। इस योग में किए गए पूजापाठ और शुभ कामों से कुंडली के ग्रह दोष शांत हो सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में यदि आप अपने स्वास्थ्य, करियर या ज़िन्दगी के किसी भी क्षेत्र की शुरुआत करते है, तो उसमें आपके सफल होने के योग कई ज्यादा बन जाते है।

इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करें। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, ऑटोमोबाइल, कपड़े, वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करने से सुखसमृद्धि बढ़ती है। घर में आई संपत्ति या समृद्धि चिरस्थायी रहती है। इसके अलावा जमीन, मकान में निवेश करना चाहते हैं, तो यह दिन फायदेमंद साबित हो सकता है।

पूजा-पाठ के लिए भी शुभ दिन

ज्ञान, शिक्षा, आध्यात्मिक कार्य, मंत्रों, यंत्रों, पूजा, जाप और अनुष्ठान के लिए दिन शुभ है। इस शुभ नक्षत्र के दौरान विवाह को छोड़कर किए गए हर तरह के धार्मिक और आर्थिक कार्यों से जातक की उन्नति होती है। इस सिद्ध मुहूर्त में सिद्ध यंत्र स्थापित करना चाहिए। इस बार रवि पुष्य नक्षत्र योग 7 जुलाई 2024 आषाढ़ शुक्ल की द्वितीया तिथि को बन रहा ह। इस दिन पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह 04 बजकर 38 मिनट से होगी और समापन अगले दिन यानी 8 जुलाई को सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर होगा। इसके अलावा कई योग भी बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई