अगर दिमाग को रखना है एक्टिव, घर में ही करें कुछ आसान उपाय

Date:

इंदौर। हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तो कई सारे वर्कआउट करते हैं, लेकिन दिमाग पर ध्यान नहीं देते। जबकि स्वस्थ्य और सुखी जीवन के लिए दिमाग का स्वस्थ्य और एक्टिव रहना जरूरी है। अगर आप बढ़ती उम्र में कमजोर याददाश्त, फोकस कर पाने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना चाहते, तो कुछ खास तरह की एक्सरसाइजेस को अपने आज से ही अपने रूटीन में शामिल कर लें।

ध्यान-ध्यान की मदद से आप दिमाग को बिना शारीरिक श्रम के मजबूत बना सकते हैं। रोजाना 10 मिनट ध्यान लगाने से दिमाग शांत होता है, मूड अच्छा रहता है, फोकस बढ़ता है और भूलने की समस्या भी दूर होती है।

व्यायामरोजाना 20 से 30 मिनट व्यायाम करने से भी दिमाग मजूबत होता है और प्रसन्नचित्त रहता है। दरअसल एक्सरसाइज करने से हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो दिमाग को रिलैकस रखते हैं और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाते हैं। डांस भी एक ऐसी एक्टिविटी है, जिसकी मदद से दिमाग को शॉर्प बना सकते हैं और बुढ़ापे में भूलने वगैरह की समस्या से दूर रह सकते हैं। मोटापा कम करने में तो डांस एक बेहतरीन एक्ससाइज है ही।

पहेली और खेलपहेलियां सुलझाने जैसी एक्टिविटीज से भी दिमाग को तेज बनाया जा सकता है। इससे दिमागी कसरत होती है। जैसे बॉडी की कसरत करने से मसल्स मजबूत होती हैं, ठीक वही काम क्रॉसवर्ड पजल्स भी करते हैं। वो सारे खेल जिसमें आपका दिमाग इंगेज रहता है वो सभी ब्रेन को हेल्दी रखने का काम करते हैं, इसमें चेस खेलना भी शामिल है। चेस खेलने से फोकस पावर भी बढ़ती है। वीडियो गेम्स की लत बुरी है, लेकिन इसे भी खेलने से दिमागी क्षमता बढ़ती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।