मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, मौमस विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट किया जारी

Date:

भोपाल। मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश के 47 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने रेड अलर्ट समेत ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। आज सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। भोपाल, सीहोर और हरदा जिले में लगातार तेज बरसात के कारण 3 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। रायसेन, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के 18 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, सीधी, रीवा, मऊगंज, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह और पांढुर्णा शामिल हैं।

इंदौर सहित 22 जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा राज्य के 22 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में यलो अलर्ट जारी किया है।

तीन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

मध्य प्रदेश में लगातार जारी बारिश के कारण भोपाल, हरदा और सीहोर में शनिवार को स्कूल-आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की बात कही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गायक कैलाश खेर के साथ उज्जैन आई युवती चर्चा में, लोग तलाश रहे आखिर कौन है यह ‘मिस्ट्री गर्ल’

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।