विदेश में छुट्टी मना रहे सागर एसपी को सरकार ने हटाया, नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने साधा सरकार पर निशाना

Date:

भोपाल। सागर में एक दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने जिले के अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी, एसडीएम संदीप सिंह को हटा दिया गया है। जब यह घटना हुई एसपी अभिषेक तिवारी यहां नहीं थे। वे 15 दिन की छुट्‌टी लेकर विदेश गए हैं। सरकार की इस कार्रवाई की आलोचना हो रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार के फैसलों का तो भगवान ही मालिक है। उन्होंने इसे सस्ती लोकप्रियता वाला फैसला बताया है। सिंघार ने कहा कि सागर में रविवार को दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने जिले के कई बड़े अधिकारियों को हटा दिया! लेकिन, जिस एसपी अभिषेक तिवारी को पीएचक्यू अटैच किया है, वे तो 15 दिन से छुट्टी पर अमेरिका में हैं।

जिम्मेदारों के पकड़ें गिरेबान

उन्होंने कहा कि ये सस्ती लोकप्रियता पाने वाला सरकार का फैसला है। सरकार को उन अधिकारियों के गिरेबान पकड़ना था, जो इस घटना के लिए सीधे जिम्मेदार हैं। उनको सजा तो नहीं देना थी, जो छुट्टी पर विदेश में हैं! वे पिछले 5 महीने से तबादला चाह रहे थे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी होने के बावजूद डॉ. मोहन यादव सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

खुलेआम गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा के विधानसभा 4 प्रभारी शेड़गे, संघ पदाधिकारी के साथ मारपीट के बाद पार्टी ने दिया नोटिस, प्रभार भी छीना

भाजपा के विधानसभा 4 के प्रभारी विरेंद्र शेड़गे अब खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। एक मामूली विवाद में शेड़गे ने संघ के पदाधिकारी के साथ मारपीट कर ली। मामला थाने भी पहुंचा। इधर, संघ के दबाव में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही उन्हें प्रभारी पद से भी हटा दिया है।