शेख हसीना का वीजा अमेरिका ने रद्द किया, भारत से यूरोप जाने की तैयारी, ब्रिटेन ने भी नहीं दी परमिशन

Date:

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंसा के बाद अपना देश छोड़ भारत में रुकीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले 48 घंटे में यूरोप जा सकती हैं। हालांकि यूरोप के वो किस देश में जाएंगी इसको लेकर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले उनके लंदन जाने की बात सामने आई थी लेकिन ब्रिटेन ने अपने देश में आने की परमीशन नहीं दी। वहीं, अमेरिका ने भी उनका वीजा कैंसिल कर दिया।

शेख हसीना अभी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरबेस के एक सेफ हाउस में ठहरी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना यूरोप के किसी देश में जा सकती हैं। साथ ही उनकी अन्य देशों के साथ भी बातचीत चल रही है। चर्चा तो ये भी है कि वो रूस में भी शरण ले सकती हैं।

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि शेख हसीना को भारत पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगा और उनके जाने का भी इंतजाम करेगा। इसके पीछे कारण ये बताया गया कि जो विमान शेख हसीना को भारत छोड़ने आया था वो बांग्लादेश की वायुसेना का था और वो वापस जा चुका है। ऐसे में अब वो जिस देश जाएंगी, उनके जाने का इंतजाम भारत करेगा।

अब कहां जाएंगी शेख हसीना

शेख हसीना के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार शाम को भारत पहुंची हसीना फिनलैंड और रूस जैसे कुछ देशों से बातचीत कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने लंदन जाने का फैसला किया था।

ब्रिटेन ने हसीना को क्यों नहीं दी परमीशन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अपनी बहन शेख रेहाना के साथ अस्थायी शरण लेने के लिए भारत से लंदन जाने की योजना बना रही थीं, लेकिन अब इस विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा है। ऐसा तब हुआ है जब यूके सरकार ने संकेत दिया है कि उन्हें अपने देश में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों की किसी भी संभावित जांच के खिलाफ कानूनी सुरक्षा नहीं मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related