मोहम्मद यूनुस को पीएम मोदी ने दी बधाई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जताई उम्मीद
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रधान सलाहकार के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की शपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी पीएम मोदी ने एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा, प्रोफ़ेसर मोहम्मद यूनुस को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामना

👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
उन्होंने लिखा, हम उम्मीद करते हैं कि हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जल्द ही हालात सामान्य होंगे. भारत बांग्लादेश के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
बांग्लादेश में कई हफ़्तों से चल रही अशांति और राजनीतिक उथल पुथल का एक अध्याय पांच अगस्त को ख़त्म हुआ जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने अपने पद से इस्तीफ़ा देकर देश छोड़ दिया और भारत में शरण ली.
अभी वो भारत में ही सुरक्षित जगह पर हैं और पश्चिमी देशों में राजनीतिक शरण लेने की कोशिश जारी है.



