राहुल गांधी   ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया अदा 

Date:

राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी का शुक्रिया अदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायनाड दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनका शुक्रिया अदा किया है.नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है.

Parliament Session 2024: राहुल गांधी के 90 मिनट के भाषण पर PM मोदी ने दिया  2 घंटे तक जवाब, हर एक जवाब पर पीएम मोदी का रहा ये अंदाज | PM Modi

राहुल गांधी ने लिखा वायनाड में हुई त्रासदी का व्यक्तिगत रूप से जायज़ा लेने के लिए धन्यवाद मोदी जी. यह एक अच्छा फैसला है.राहुल गांधी ने लिखा है, मुझे विश्वास है कि वायनाड में हुई तबाही को देखने के बाद प्रधानमंत्री इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अधिकारियों ने बताया है कि प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 11 बजे कुन्नूर पहुंचेंगे. उसके बाद वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे.30 जुलाई की सुबह केरल राज्य के वायनाड ज़िले के मुंडक्कई और चूरलमाला इलाक़ों में भूस्खलन की घटना हुई थी.वायनाड में हुए भूस्खलन में 200 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है. कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर जहां एक तरफ विपक्ष जश्न मना रहा है, वहीं भाजपा विपक्षी दलों की आलोचना कर रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर निशाना साध। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है, वह महिलाओं को अधिकार न देकर जश्न मना रहे हैं। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजिजू ने कहा कि कल जो बिल पारित नहीं हुआ है उसके बारे में मैं इतना कहना चाहता हूं कि महिलाओं को अधिकार नहीं देने की मानसिकता लेकर कांग्रेस और विपक्षियों ने संविधान (131वां संशोधन) बिल जो पारित नहीं होने दिया इससे हम सब दुखी है। महिलाओं को अधिकार नहीं देकर विपक्ष जो उत्साह मना रहे हैं ये तो घोर पाप है। वो इसे अपनी जीत मानते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना हमारा दायित्व है। इस बिल को गिराकर वो जश्न मना रहे हैं इससे वे अपना छवि दिखा दिया। रिजिजू ने कहा कि हम इसलिए दुखी नहीं है कि हमारी पार्टी को नुकसान हुआ है, बल्कि हम इसलिए दुखी नहीं है क्योंकि इससे महिलाओं को नुकसान हुआ है। कांग्रेस और उनके साथियों को महिलाओं का आक्रोश झेलना होगा। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी दाग चिपक गया है जो कभी हटने वाला नहीं है।