नई दिल्ली। कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में पूरे देश के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर यह हड़ताल की जा रही है। इस दौरान अस्पतालों मे सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। ओपीडी में कोई डॉक्टर काम नहीं करेगा और ऑपरेशन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
आईएमए ने इस घटना को लेकर डॉक्टरों के 24 घंटे के हड़ताल पर जाने की घोषणा के साथ ही पांच मांगें भी रखी हैं। इनमें प्रमुख रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग शामिल है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Cockroach Janata Party के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास का तंज, कह दी बड़ी बात
- Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें
- NEET UG 2026 Re-Exam से पहले बड़ा खुलासा! क्या फिर लीक हुआ पेपर? NTA ने जारी की सख्त चेतावनी
- LPG Gas Cylinder Price Hike: फिर लगा महंगाई का झटका! क्या 1000 रुपये के पार जाएगा गैस सिलेंडर?
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरवी अशोकन ने कहा कि हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं तो चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर आक्रोशित हैं। इसके साथ ही डॉक्टर 14 अगस्त की रात अस्पताल पर हुए हमले का भी विरोध कर रहे हैं।


