👉 यह भी पढ़ें:
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- Andhra Pradesh Factory Fire: प्लास्टिक प्लांट में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत! क्या इंडस्ट्रियल सेफ्टी में फिर हुई बड़ी चूक?
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
- दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू का फैसला, 18 साल तक शिक्षा भी फ्री
- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 21 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
- आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत
0:00 left
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले में एक फार्मा कंपनी में बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ। इसमें 15 लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ और लोग घायल हुए. दुर्घटना के तुरंत बात आनन–फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जाता है क अच्युतपुरम एसईजेड स्थित एक कंपनी के रिएक्टर में ये ब्लास्ट हुआ। जब यह घटना हुई उस समय कंपनी में लंच चल रहा था और खाना खाने के लिए ज्यादातर मजदूर बाहर चले गए थे। रिएक्टर के पास उस समय कम ही कर्मचारी मौजूद रहते हैं। चश्मदीदों ने बताया कि घटनास्थल के दृश्य हैरान करने वाले थे और रिएक्टर से काला धुआं निकल रहा था जो आसमान को छू रहा था। देखते ही देखते धुआं आसपास के गांवों में फैल गया। धुएं की वजह से उन्हें सांस लेने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. यहां तक कि उन्हें कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था।



