जम्मू-कश्मीर चुनाव में क्यों उलझ गई भाजपा, बगावत की आशंका से सूची जारी होते ही तुरंत हो गई फेरबदल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अब तक हर चुनाव में दमदारी से भाजपा नेतृत्व ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है और इसमें फेरबदल की संभावना काफी कम ही बनती रही है, लेकिन इस बार पार्टी टिकट वितरण में उलझती नजर आ रही है। रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने भारी मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम तय किए। सोमवार को पहले चरण की लिस्ट एक्स पर जारी की लेकिन तुरंत ही इसे डिलीट कर दूसरी लिस्ट जारी करनी पड़ी।

सोमवार को भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। हालांकि कुछ समय बाद ही इस लिस्ट को वापस ले लिया गया था। इसमें पहले चरण के 15, दूसरे चरण के दस और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। इस लिस्ट के जारी होते ही भाजपा में बवाल मच गया। टिकट नहीं मिलने वाले भाजपा नेताओं के समर्थक अपने उम्मीदवार के लिए टिकट की मांग को लेकर जम्मू स्थित भाजपा कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।

सोमवार सुबह आई पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया गया था। 2014 में निर्मल सिंह ने बिलावर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इनके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि उनका नाम अगली सूची में हो सकता है। इस सूची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम नहीं था।

कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद दो घंटे बाद भाजपा ने पहले चरण के 15 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के बाद रविंद्र रैना ने कहा कि पार्टी का फोकस अभी 18 सितंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव पर है। तीन घंटे बाद ही बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी की जिसमें सिर्फ एक ही उम्मीदवार का नाम था। भाजपा ने जम्मू कश्मीर के कोकरनाग सीट से रोशन हुसैन गुर्जर को टिकट दिया है यानी कि अब तक कुल 16 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।

भाजपा ने कहा टाइपिंग एरर था

भारतीय जनता पार्टी ने 44 उम्मीदवारों की लिस्ट डिलीट करने पर सफाई दी है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि पहली लिस्ट को टाइपिंग एरर की वजह से रद्द कर दिया गया। दरअसल, पहली लिस्ट में ओमी खजुरिया का नाम शामिल नहीं था और उन्हीं के समर्थक पार्टी दफ्तर में नारे लगा रहे थे।

बगावत से बचने के लिए लिया फैसला

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पहले चरण की सूची जारी होने के बाद मचे बवाल से बगावत का अंदेशा होने लगा। इसके बाद भाजपा ने तय किया कि चरणवार सूची जारी की जाए। तब तक असंतुष्टों को समझा भी लिया जाएगा और चुनाव पर कम असर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट रोके जाने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया। आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।