‘ताई’ के बुलावे पर अहिल्या उत्सव में चले आए ‘मोहन’, वादा भी पूरा किया, अब शासन स्तर पर बना दी आयोजन समिति-हरीश फतेहचंदानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। रविवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 229वीं पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पधारकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यह जता दिया है कि वे इंदौर का राजनीतिक संतुलन नहीं बिगड़ने देंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन वर्षों से इस आयोजन का नेतृत्व करती आ रही हैं और इंदौर भाजपा का ही एक राजनीतिक गुट इस आयोजन में कभी शामिल नहीं होता। यह आयोजन सिर्फ ताई की कोशिशों से होता आया है। सीएम ने मंच से भी इस बात पर मुहर लगाई।

उल्लेखनीय है कि इंदौर के एक गुट को लंबे समय बाद सत्ता का स्वाद चखने को मिला तब से यहां का राजनीतिक संतुलन बिगड़ने लगा था। इस गुट द्वारा यह जताने की कोशिश की जाने लगी थी कि मुख्यमंत्री यादव सिर्फ उन्हीं के हैं, सरकार उन्हीं की है और वे जो चाहेंगे वही करेंगे। इस गुट ने पिछले दिनों कुछ आयोजन भी किए और उससे भाजपा के विधायकों को ही दूर रखा। सुमित्रा महाजन जैसे वरिष्ठ नेताओं की पूछ-परख की तो कल्पना ही नहीं की जा सकती थी। यह सारी बातें समय-समय पर भाजपा के विधायक ही सीएम यादव तक पहुंचाते रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा की बात भी सीएम तक पहुंचती रही है। इसी कारण जब सीएम पिछले दिनों एक वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले कार्यक्रम में आए थे तो ताई के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। साथ यह भी कहा था कि वे अपने सुझाव देती रहें। सब कुछ जानने के बाद ही सीएम यादव ने इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रखा, ताकि किसी एक गुट का सत्ता व संगठन पर कब्जा ना हो।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम ने अहिल्या उत्सव के लिए बनाई समिति

सीएम यादव ने कार्यक्रम में ताई की ना केवल तारीफ की, बल्कि उनसे किया अपना वादा भी पूरा किया। सीएम ने कहा कि शासन स्तर पर देवी अहिल्या उत्सव समिति बनाई गई है, जिस पर मैंने आज ही साइन किए हैं। यह समिति विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसके अलावा भी अगर आप लोगों के मन में कोई विचार हो तो बताइएगा, मध्यप्रदेश सरकार आपकी भावनाओं के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उल्लेखनीय है कि सीएम यादव तीन महीने पहले आयोजित देवी अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह में भी शामिल हुए थे। तब आचार संहिता लगी थी। सीएम ने तब कहा था कि मैं आचार संहिता के कारण घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन आपने अहिल्या माता के कार्यक्रमों की शुरुआत की है मैं भव्य समापन करूंगा। इसकी गारंटी देता हूं। चार जून के बाद आपकी समिति अहिल्या माता को लेकर देश में कही भी आयोजन करेगी। प्रदेश सरकार इसकी व्यवस्था करेगी। सीएम ने आज अपना वादा पूरा कर ताई के अभियान को और बल दिया।

ताई ने की सीएम की तारीफ

कार्यक्रम की शुरुआत में सुमित्रा महाजन ने सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि हम सब देख ही रहे हैं, जिस तेज गति से मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है। मैं जिस साल इंदौर में शादी होकर आई उसी साल आपका (सीएम यादव) जन्म हुआ। हमारा इंदौर आगमन और आपका उज्जैन आगमन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।