पेरिस पैरालंपिक से खिलाडी वापस लौट आए हैं भारत लौटे खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया गया.भारतीय शूटर अवनि लेखरा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कहा, सभी का शुक्रिया. हमारी यात्रा काफी अच्छी रही. आगे और भी ज़्यादा मेडल आएंगेअवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था.
वहीं भारत को कुल 29 पदक प्राप्त हुए हैं. जिसमें 7 गोल्ड, नौ सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रणव सूरमा ने कहा कि इतने सालों बाद हमारी सफलता रंग लाई है.
शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाली मोना अग्रवाल ने कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है. ये मेरा पहला पैरालंपिक था और मैंने पहला पदक जीता है. ये लम्हा मैं कभी भी नहीं भूलूंगी.
पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।
एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव में स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से संवाद किया। यह सम्मेलन चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ।
उज्जैन में महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो ने रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक मॉक ड्रिल की। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की तत्परता जांचना था।