पहलवान विनेश फोगाट पर फिर बोले बृजभूषण सिंह, कहा-महाभारत के समय पांडवों ने द्रौपदी पर लगाया था दांव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को एक बार फिर विनेश फोगाट पर हमला किया है। सिंह ने कहा कि जैसे महाभारत में द्रौपदी को दांव पर रखकर पांडवों ने जुआ खेला था, ठीक वैसे ही यहां महिला पहलवानों की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा कर दांव खेला गया है। मेरे खिलाफ महिला पहलवानों का चेहरा आगे कर किसी और ने अपना दांव खेला था। इस पूरे खेल के पीछे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का हाथ है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस उनकी कुंडली में ही बैठ गई है। जब भी मेरे खिलाफ कुछ होता है तो उसके पीछे कांग्रेस का ही हाथ होता है।

उल्लेखनीय है कि बृजभूषण सिंह ने शनिवार को भी विनेश फोगाट पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि विनेश फोगाट बेईमानी करके ओलंपिक में गई थीं। इसका परिणाम भी भगवान ने उन्हें दे दिया। उन्होंने एक खिलाड़ी के दो वेट कैटेगरी में वजन कराने पर भी सवाल उठाए थे। सिंह के इस बयान पर शनिवार को पूरे दिन बयानबाजी चलती रही। पहले कांग्रेस ने बयान जारी किया, फिर पहलवान बजरंग पूनिया भी मैदान में आ गए थे।

कांग्रेस ने किया शुरू से विनेश का समर्थन

बृजभूषण सिंह ने कहा था कि मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं फिलहाल उसकी जांच चल रही है। मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं। इन पहलवानों ने मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं वो कांग्रेस द्वारा प्रायोजित हैं। भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा इसके किरदार हैं। अब बहुत कुछ स्पष्ट हो चुका है।

टिकट मिलने के बाद और बढ़ा विवाद

विनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना से टिकट दिया है। कुछ दिन पहले ही विनेश और बजरंग पूनिया ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई और अब विनेश को टिकट भी मिल गया है। विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से बृजभूषण शरण सिंह लगातार बयान दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।

निर्मला सीतारमण ने गरीबी की परिभाषा बदली: घर, पानी, स्वच्छता जरूरी

गरीबी की परिभाषा में बदलाव: निर्मला सीतारमण ने कहा- अब घर, पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाएं भी गरीबी मापने के पैमाने होंगे।

सैफ अली खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा

सैफ अली खान को धमकी के बाद हिंदी फिल्म सितारों की सुरक्षा बढ़ाई गई। फिल्म एसोसिएशन ने सरकार से कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों को प्रवेश की मांग

महाकाल गर्भगृह में 12 ज्योतिर्लिंग और 52 शक्तिपीठों के पुजारियों के प्रवेश की मांग पर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर समिति को पत्र भेजा।

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव में केंद्रीय मंत्री ने हिंदी को देश की प्रतिनिधि भाषा बताया। कार्यक्रम में कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किमी काम पूरा, विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 1,040 किमी काम पूरा हो चुका है। विरार-JNPT सेक्शन जनवरी 2027 में खुलेगा, यात्रा का समय घटेगा।