मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव के 9 महीने पूरे, गर्भकाल में ही दिखने लगीं प्रदेश की उज्जवल तस्वीरें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आम बोलचाल की भाषा में 9 महीने के समय को गर्भकाल कहा जाता है। इसी अवधि के बाद बच्चे का जन्म होता है। इस अवधि में बच्चे के भविष्य, संस्कार, स्वास्थ्य आदि भी तय हो जाते हैं। मध्यप्रदेश में सीएम डॉ.मोहन यादव अपने कार्यकाल के 9 महीने पूरे कर चुके हैं और यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि एक नए मध्यप्रदेश का जन्म हो रहा है। वह मध्यप्रदेश जो भविष्य में तरक्की के पथ पर आगे ही बढ़ता जाएगा। रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि हर क्षेत्र में इसे कुपोषण से बाहर लाने की कोशिश हुई है।

13 दिसंबर 2023 को डॉ.मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अभी काम शुरू ही किया था कि 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई, जो 6 जून को हटी। इस बीच सरकारी घोषणाएं और नए कामों पर प्रतिबंध लग गया, लेकिन सीएम यादव ने इस अवधि का फायदा उठाते हुए पूरे मध्यप्रदेश का खाका अपने दिमाग में फिट कर लिया। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक स्तर पर उन्होंने मध्यप्रदेश को समझ लिया था। यही वजह है कि जैसे ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म हुई, विकास कार्यों को पंख लग गए।

सीएम यादव ने इस बीच कई ऐसी बीमारियों का इलाज शुरू कर दिया, जिसकी ओर प्रदेश के किसी दूसरे मुखिया का ध्यान गया ही नहीं था। इसका मतलब यह नहीं था कि उन्होंने सरकार की पहले से चली आ रही योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। वे भी उसी रफ्तार से चलती रहीं, जिस रूप में नई योजनाओं को लाया गया।

सबसे बड़ी बात सीएम यादव ने आम जनता को यह एहसास कराया कि यह सरकार उनकी है। आम जनता की न केवल बात सुनी जाएगी, बल्कि उस पर अमल भी होगा। शुरू-शुरू में जब उन्होंने गंदगी, ध्वनि प्रदूषण, अतिक्रमण आदि पर कुछ फैसले लिए तो भाजपा के ही कुछ नेता कहने लगे थे कि यह शुरुआती हवाबाजी है, एक्शन कुछ नहीं होगा। यहां तक कहा गया कि इनकी नियुक्ति सिर्फ लोकसभा चुनाव में यादव वोटों का फायदा उठाने के लिए की गई है। यह सारी बातें तब हवा-हवाई साबित हुईं, जब धरातल पर सख्त एक्शन होने लगा। और ऐसा कहने वाले नेता भी माथा और कोना पकड़कर बैठ गए।

सीएम यादव के हर फैसले के पीछे आम जनता का चेहरा छुपा रहता है। चाहे साइबर तहसील का मामला हो या हाल ही में लिया गया प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग का फैसला आम जनता की परेशानियों को सरल करने के लिए ही लिया गया है। वर्षों से दर-दर की ठोकरें खा रहे हुकुमचंद मिल के मजदूरों के खातों में सीएम यादव के प्रयासों से ही पैसा आया।

नई सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा में बहुत उथल-पुथल मची थी। कांग्रेस से नए आए नेताओं के कारण भी भाजपा नेता व कार्यकर्ता परेशान थे। कई जिलों में नए समीकरण बने और कुछ जिलों में पुराने मठाधीश सत्ता-संगठन पर कब्जे में जुट गए। सीएम यादव ने आंख-कान खुला रखा। सबको सुना, परिस्थितियों को समझा और उस हिसाब से फैसले भी लिए। इंदौर जिले का प्रभार लेना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

वैसे तो सीएम यादव से पूरे प्रदेश को उम्मीद है और वे इस पर खरा भी उतर रहे हैं, लेकिन हमारे इंदौर और उज्जैन के लिए जैसे लॉटरी ही लग गई है। इदौर-मनमाड़ रेल लाइन के साथ ही इंदौर-उज्जैन मेट्रो से इस क्षेत्र के विकास को चार चांद लग जाएंगे।

सीएम साहब, प्रदेश की जनता आपकी तरफ आस लगाए बैठी है। ऐसे ही दृढ़ता से प्रदेश के विकास की इबारत लिखते जाइए। महाकाल की कृपा के साथ जनता की दुआएं भी आपके साथ हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।