0:00
0:00 left
अमेरिका के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी इस दौरान चौथे क्वाड नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे.क्वाड समिट में नेता पिछले एक साल के हुए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इंडो-पैसिफिक यानी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष के लिए एजेंडा तय करेंगे.
साल 2025 में होने वाले क्वाड सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा. भारतीय विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी. क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे
अमेरिका में स्थित विभिन्न कंपनियों के सीईओ से बात करेंगे इसके अलावा पीएम मोदी 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर को संबोधित करेंगे
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



