यूपी में अफसरों के इस्तीफे का सिलसिला जारी, अब अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने रोते-रोते योगी के पक्ष में दिया इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज माघ मेंले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कल बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया था। आज अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने इस्तीफा देते समय कहा कि उनका ये इस्तीफा पीएम मोदी और सीएम योगी के समर्थन में है। मैं उनका अपमान नहीं सह सकता।

प्रशात कुमार सिंह के इस्तीफे के बाद उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपनी पत्नी से फोन पर बात करते समय फफक–फफककर रोते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रशांत कुमार सिंह फोन लगाते समय बेहद भावुक दिख रहे हैं। उनकी पत्नी ने जैसे ही उनका फोन उठाया तो उन्होंने बताया कि मैंने इस्तीफा दे दिया है. मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ… मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। ये कहते ही वो रो पड़े। फिर वो कहते हैं कि जिसका नमक खाते हैं उसका सिला अदा करते हैं. मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। फोन काटने के बाद प्रशांत सिंह कहते हैं कि सॉरी, मैं पत्नी से बात कर रहा था। मेरी दो बेटियां हैं, मैं दो रात से सोया नहीं था और बहुत पीड़ा में था मैं।

प्रशांत कुमार सिंह ने अपना दो पन्नों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। अपने बयान में प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह कदम उठा रहे हैं। उनका कहना है कि शंकराचार्य द्वारा सीएम योगी पर की गई अभद्र टिप्पणी से वह गहरे आहत थे। प्रशांत सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि– प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार व सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अविमुक्तेश्वरानन्द शंकराचार्य द्वारा किये गये अभद्र टिप्पणी से मैं आहत हूं। क्योंकि मैं उत्तर प्रदेश राज्य का एक साधारण कर्मचारी हूं।

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले 26 जनवरी को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले आलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश में ‘ब्राह्मण विरोधी अभियान‘ चलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।अलंकार अग्निहोत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य के स्नान के दौरान उनके शिष्यों और बुजुर्ग भिक्षुओं के साथ मारपीट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से मांगा एक्शन प्लान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से एक्शन प्लान मांगा। अदालत ने वाहनों से प्रदूषण रोकने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

चार दिन में 500 करोड़ कमाए, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पांचवे नंबर रही ‘रामायण’

चार दिन में 500 करोड़ कमाए रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं जगह हासिल की है। फिल्म की कमाई और प्रतिस्पर्धा पर खास रिपोर्ट।

हाफिज सईद के बेटे का बयान: भारत एक चुनौती, PMML को नई मुस्लिम लीग बताया

हाफिज तलहा सईद ने भारत को चुनौती बताया और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग को नई मुस्लिम लीग बताया। उनके बयान से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा।

राहुल गांधी ने 7 दिन में 6वीं बार पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 7 दिन में 6वीं बार बहस की चुनौती दी है। उन्होंने खुली बहस के लिए मंच और मध्यस्थ चुनने का विकल्प भी दिया।

बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी बोलीं- पटाखे से ठीक होती हैं बीमारियां

बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी के पटाखे से बीमारियां ठीक होने के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे गलत बताया है।

दो ग्राम कोकीन पकड़ने के मामले में आखिर किसे बचा रही इंदौर पुलिस, अब तक सिर्फ एक ही आरोपी, कार मालिक पर भी केस...

इंदौर में 2.2 ग्राम कोकीन के मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है। कार मालिक और ड्राइवर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर तीखा पलटवार किया। गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का आरोप लगाया।

जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी के झोला उठाने का समय करीब आ गया है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम के झोला उठाने का समय अब करीब आ गया है।

एमपी में गोवर्धन पूजा पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ की सहायता

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को भी सम्मानित किया।

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार, भाजपा नेता के बेटे की मौत

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत हुई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।