जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार को राहत, दिल्ली की कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दी जमानत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को जमानत दे दी है। इस मामले में आज सुबह 10 बजे लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले के सभी 9 आरोपियों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे ही है। सभी को अपने पासपोर्ट जमा कराने होंगे और यात्रा के लिए उन्हें अनुमति लेना होगी।

कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को 1 -1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी है। मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। ईडी ने 6 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। जमानत मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। यह एक साजिश है। यह सबको पता है कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किस तरह से किया जा रहा है। ईडी ने लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए लोगों को नौकरी देकर उनकी जमीन अपने नाम करवा ली। उन जमीनों पर लालू यादव के परिवार का कब्जा है। इस घोटाले की साजिश इस तरह रची कि अपराध से अर्जित जमीन पर कंट्रोल तो उनके परिवार का हो, लेकिन जमीन सीधे इनसे लिंक ना हो पाए। अपराध से अर्जित आय को खपाने के लिए कई इकाइयां खोली गईं और उनके नाम पर जमीन दर्ज कराई गई।

पटना में लालू ने कहा था–मोदी की हार तय

लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा और रोहिणी के साथ रविवार को पटना से दिल्ली पहुंचे थे। तेजप्रताप पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे। तेजस्वी दुबई से रविवार देर रात तक दिल्ली पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर लालू ने कहा था कि जम्मू–कश्मीर और हरियाणा में मोदी की हार तय है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।