मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत के बाद बोले पीएम मोदी-भारत ने हमेशा पड़ोसी होने का दायित्व निभाया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। आज उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। दोनों देश सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र हैं। चाहे प्राकृतिक आपदा के समय पीने के पानी की जरूरत हो या कोविड में वैक्सीन की बात हो, भारत ने हमेशा पड़ोसी होने का दायित्व निभाया।

व्यापक विजन दस्तावेज पर सहमति

इस अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि हम एक व्यापक विजन दस्तावेज पर सहमत हुए हैं। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करेगा। इसमें व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी, व्यापार और आर्थिक भागीदारी, ऊर्जा परियोजनाएं, स्वास्थ्य के साथ–साथ समुद्री और सुरक्षा सहयोग शामिल है। मुइज्जू ने सरकारी बॉण्ड को आगे बढ़ाने तथा मुद्रा की अदला–बदली के समझौते पर हस्ताक्षर के लिए भारत का आभार माना। उन्होंने कहा कि वे भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए उत्साहित हूं। मालदीव के लिए भारत सबसे बड़ा पर्यटन का स्रोत है और वे चाहते हैं कि और ज्यादा पर्यटक आएं।

मालदीव में रुपे कार्ड लांच, यूपीआई भी जल्द

आज से मालदीव में रुपे कार्ड से भुगतान की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मालदीव में रुपे कार्ड लॉन्च किया गया। आने वाले समय में भारत और मालदीव यूपीआई के जरिए भी जुड़ जाएंगे। इसके अलावा दोनों ने मालदीव में हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। भारत ने उसके सहयोग से निर्मित 700 से अधिक सामाजिक आवास इकाइयां भी मालदीव को सौंपीं। भारत और मालदीव के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते भी हुए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।