राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान, हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए गुटबाजी भी जिम्मेदार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व सीएम और हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत ने यह माना है कि हार का कारण पार्टी की आपसी गुटबाजी भी हो सकती है। गहलोत ने राहुल गांधी के उस बयान पर सहमति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव में नेताओं ने व्यक्तिगत हित को पार्टी हित से ऊपर रखा। गहलोत ने यह भी स्वीकार किया कि अगर आप से गठबंधन होता तो कांग्रेस के लिए अच्छा रहता।

हरियाणा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने समीक्षा की है। इसको लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि दोनों नेताओं ने कहा कि इस हार की तह तक जाना होगा। यह पता लगाना होगा कि जीता हुआ चुनाव कैसे हार गए। जब उनसे पूछा गया कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, तो उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर बात की गई। इस बात पर भी विचार किया गया कि गुटबाजी की वजह से हारे या दलित वोट के जाने से हारे या फिर ईवीएम की वजह से हार का सामना करना पड़ा। गहलोत ने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि हुड्‌डा और शैलजा के बीच अनबन का इस पर कितना असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हर तरफ से यही फीडबैक था कि हम चुनाव जीत रहे हैं। इसके बाद भी कैसे हार गए, इसका आंकलन किया जाएगा। जब उनसे जाट और गैर जाट वोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले के चुनावों में भी ऐसा ही होता आया है। इस बार भाजपा ने जाटों को लेकर माहौल बनाया था। हो सकता है कि लोग डर गए हों कि जाटों की सरकार आ रही है, इस कारण भी भाजपा को ज्यादा वोट मिल गए होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।