टाटा मोटर्स के पिंपरी-चिंचवाड़ सयंत्र में शोक के बावजूद जारी रहा काम 

Date:

टाटा मोटर्स के पिंपरी-चिंचवाड़ सयंत्र में शोक के बावजूद जारी रहा काम

दिग्गज कारोबारी रतन टाटा के निधन के बाद टाटा मोटर्स के पिंपरी-चिंचवाड़ सयंत्र के कर्मचारियों ने शोक के बावजूद अपना कार्य जारी रखा। रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हुआ। टाटा मोटर्स कर्मचारी संघ के महासचिव अजीत पैगुडे ने कहा, रतन सर को श्रद्धांजलि देने के लिए संयंत्र में पूरी क्षमता से उत्पादन जारी रहा, जबकि हर कर्मचारी टाटा सर के निधन से शोक में था।

उन्होंने बताया कि जब जेआरटी टाटा का निधन हुआ था, तब रतन टाटा सर का मानना था कि संयंत्र में काम नहीं रुकना चाहिए, ताकि देश को नुकसान न हो पैगुडे ने बताया कि कर्मचारी दुखी थे लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। उन्होंने कहा, कल हमने परिसर में शोक सभा का आयोजन किया है, क्योंकि कई कर्मचारी अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि टाटा संयंत्र का दौरा करते थे। वह हमेशा कर्मचारी संघ के सदस्यों से मिलते थे, क्योंकि वह इसका सम्मान करते थे। पिंपरी-चिंचवाड़ संयंत्र में करीब 5,500 कर्मचारी कार्यरत हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।