आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना के पास बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री वाहन के अंदर ही फंस गए। अधिकारियों के मुताबिक, पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक कर्नाटक के निवासी थे और मंत्रालयम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



