विजयादशमी के दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत का हिंदू समाज को संदेश, असंगठित और दुर्बल रहना दुष्टों को निमंत्रण देना है

Date:

नागपुर। विजयादमशी के दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन के बाद नागपुर के रेशम मैदान में अपना संबोधन दिया। उन्होंने हिंदुओं के लिए स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि असंगठित रहना और दुर्बल रहना दुष्टों के अत्याचारों को निमंत्रण देना है। यह पाठ विश्व भर के हिंदू समाज को ग्रहण करना चाहिए।

संघ प्रमुख ने बांग्लादेश की चर्चा करते हुए कहा किअब वहां भारत से बचने के लिए पाकिस्तान से मिलने की बात हो रही है। ऐसे विमर्श खड़े कर आखिर कौन से देश भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं, इसको बताने की जरूरत नहीं। इसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए।

भागवत के संबोधन में बांग्लादेश की चर्चा

संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार का उल्लेख भी किया। भागवत ने कहा कि अत्याचारों के विरोध में वहां का हिंदू समाज संगठित होकर स्वयं के बचाव में घर के बाहर आया। इसलिए थोड़ा बचाव हुआ, लेकिन यह अत्याचारी कट्टरपंथी स्वभाव जब तक वहां है तब तक वहां के हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों के सिर पर खतरे की तलवार लटकी रहेगी। संघ प्रमुख ने कहा कि असंगठित और दुर्बल रहना दुष्टों के द्वारा अत्याचारों को निमंत्रण देना है। यह पाठ भी विश्व भर के हिंदु समाज को ग्रहण करना चाहिए।

कोलकाता की घटना पर ममता को घेरा

पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि आरएसएस एक द्रौपदी के वस्त्र को हाथ लगा तो महाभारत हो गया। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज की घटना हम सभी को कलंकित करने वाली घटना है। वहां अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास हुआ। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के साथ पूरा समाज तो खड़ा हुआ है, लेकिन वहां अपराधियों को संरक्षण देने के घृणास्पद प्रयास हुए।

पूर्व इसरो प्रमुख थे मुख्य अतिथि

दशहरा के अवसर पर संघ प्रमुख ने नागपुर के रेशम बाग मैदान में शस्त्र पूजन किया। पूर्व इसरो प्रमुख पद्म भूषण के. राधाकृष्णन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अनेक नेता व संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।