मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से बवाल, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मुंबई। एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से सियासत गरमा गई है। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे बाबा की हत्या पर राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। बाबा के निधन से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है। बाबा सलमान खान, शाहरूख खान सहित कई फिल्म अभिनेताओं के दोस्त थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा को उस समय गोली लगी जब वे बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर दशहरे पर पटाखे फोड़ रहे थे। इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक शूटर हरियाणा का है, जबकि दूसरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। शूटर्स ने सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं। मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी शूटआउट मामले में घटनास्थल से 6 बुलेट शेल बरामद किए थे। तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी थीं जबकि एक गोली पास खड़े व्यक्ति के पैर में लगी थी। उनकी मौत की खबर सुन फिल्म अभिनेता सलमान खान रात को ही लीलावती अस्पताल पहुंच गए थे।

चारों ओर से घिरी शिन्दे सरकार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को उजागर करती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना को लेकर जवाबदेही तय करने तथा पारदर्शी जांच की मांग की है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या बेहद निंदनीय है। यह महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कई दिनों से रेकी कर रहे थे शूटर्स

सूत्र बताते हैं कि शूटर्स बाबा सिद्दीकी के घर और उनके ऑफिस की कई दिनों से रेकी कर रहे थे। हमलावरों को कुछ दिनों पहले एक आर्म्स डीलर ने कूरियर एजेंट (एक डिलीवरी मैन) की मदद से बंदूक की डिलीवरी की थी। पुलिस को अब तक पूछताछ में जो पता चला है उसके अनुसार, बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले आरोपी डेढ़ महीने पहले ही मुंबई गए थे और शहर के कुर्ला इलाके में रुके थे।

बिहार में जन्म, मुंबई में बनाया मुकाम

बिहार के गोपालगंज में जन्मे बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी था। उन्होंने काफी कम समय में ही मुंबई में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। बाबा अपनी इफ्तार पार्टियों के लिए भी जाने जाते थे। उनकी पार्टियों में संजय दत्त, शाहरूख खान, सलमान खान सहित फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज मौजूद रहते थे। सलमान से उनकी दोस्ती बहुत गहरी थी।

48 साल कांग्रेस में रहे हैं बाबा

बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वे 2004 और 2008 के बीच खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्यमंत्री भी थे। सन 2014 के विधानसभा चुनाव में वे हार गए थे। बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी 2024 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वे 48 साल तक कांग्रेस में रहे थे। 12 फरवरी 2024 को अजीत पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।