अधिकांश लोग खड़ा होकर ही पीते हैं पानी, नुकसान जानकर दंग रह जाएंगे आप, कई बीमारियों का रहता है खतरा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आप भी भला सोच रहे होंगे कि पानी पीने का भी कोई तरीका होता है। पानी तो पानी है, चाहे जैसे पी लो, लेकिन ऐस नहीं है। अगर आप घर में हैं तो डाइनिंग टेबल पर खाना खाते समय आप बैठकर पानी पीते होंगे, लेकिन बाहर अधिकांश लोग खड़े होकर ही पानी पीते हैं। जब से बोतलबंद पानी का चलन बढ़ा है, खड़े होकर पानी पीना लोगों की आदत बन गई है। राह चलते भी लोग खड़े-खड़े पानी पी लेते हैं। किसी फंक्शन में खाना खाने जाएं तो वहां भी लोग खड़े होकर ही पानी पीते मिल जाएंगे। आज हम आपको यहां खड़े होकर पानी पीने के कुछ नुकसान बता रहे हैं।

जानकारों के अनुसार बैठकर पानी पीने से पाचन प्रक्रिया मजबूत होती है। अगर आप धीरे-धीरे घूंट भरकर पानी पीते हैं तो और भी फायदेमंद होता है। गटागट पानी पीने से यह शरीर तक ठीक ढंग से नहीं पहुंचता। जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो यह सीधे पेट में पहुंचता है, जिससे पाचन सिस्टम पर दबाव पड़ता है। इससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है। इसके कारण पैट में गैस भी बन सकता है और अपच की समस्या हो सकती है। कभी-कभी पेट में जलन का कारण भी यही होता है। विशेषज्ञों का तो मानना है कि खड़े होकर पानी पीने से आपकी प्यास भी नहीं बुझती और बार-बार मन करता है कि और पानी पी लें। खड़े होकर पानी पीने से किडनी पर भी असर पड़ सकता है। खड़े होकर पानी पीने वाले लोगों को अर्थराइटिस का खतरा भी बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार खड़े होकर पानी पीने से नसों में तनाव आ जाता है और शरीर में फ्लूइड बैलेंस बिगड़ जाता है। इसी के कारण जोड़ों में दर्द होता है। खड़े होकर पानी पीने से ऑक्सीजन लेवल पर भी असर पड़ता है। इससे आपके फेफड़ों और दिल पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए बैठकर आराम से पानी पीने की कोशिश करें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।