सलमान खान की एक्स गर्ल फ्रेंड सोमी अली का खुलासा-सलमान ने गलती से काले हिरण को मारा था

Date:

नई दिल्ली। एक्टर सलमान खान की एक्स गर्ल फ्रेंड सोमी अली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सलमान खान ने ही काले हिरण को मारा था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बिश्नोई समाज उसकी पूजा करता है। सोमी ने कहा कि सलमान जब जोधपुर से वापस आए थे तो उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया था। सोमी ने कहा कि वे बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगना चाहती हैं।

सोमी ने कहा कि अगर बिना जाने उन्होंने कोई गलती कर दी है तो क्या सिर्फ उस इलाके में सलमान खान ही हैं जिसने शिकार किया। बाकी लोग नहीं करते हैं क्या। अगर बिना जाने उन्होंने कोई गलती कर दी है तो क्या सिर्फ उस इलाके में सलमान खान ही हैं जिसने शिकार किया। बाकी लोग नहीं करते हैं क्या? मैं बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगना चाहती हूं। सलमान खान जानवर और बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। क्या सलमान को मारने से वो वापस जाएगा? ये कैसा लॉजिक है? सोमी ने कहा कि वो जेल में जाकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलना चाहती हैं। सोमी ने कहा कि वो सलमान खान से बिल्कुल बात नहीं करना चाहती हैं। उनका सलमान से कोई संबंध और लेना देना नहीं हैं।

सलमान को था शिकार का शौक

सोमी ने कहा कि मैं उस समय आउटडोर शूटिंग पर जाती थी, लेकिन यह घटना जब हुई थी, तब मैं नहीं गई थी। सलमान को उस समय शिकार करने का शौक था। मैं खांस देती थी तो जानवर भाग जाते थे। इस शूटिंग के दौरान सलमान मुझे अपने साथ नहीं ले गए। वह कहते थे कि तुम नकली खांसती हो, जिस वजह से जानवर भाग जाते हैं। सोमी ने कहा कि जहां शिकार किया गया, वो जगह 80 एकड़ में फैली हुई है तो क्या सिर्फ सलमान खान ही वहां शिकार करने गए और कोई नहीं जाता? लेकिन सिर्फ सलमान को निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वे एक स्टार हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ये महिला आरक्षण बिल है ही नहीं, ये भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये बिल जब साल 2023 में इसी सदन में पास हो गया था, तो फिर अब तक क्यों लटका हुआ था। राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाना चाहती है। जातिगत जनगणना को दरकिनार कर ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है। हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है। पीएम और मेरी पत्नी नहीं है राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई। राहुल गांधी ने कहा कि हम सबने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। माँ, बहन, पत्नी से… पीएम और मेरी पत्नी नहीं है! मेरी बहन ने कल अपने भाषण के दौरान अमित शाह को भी हंसा दिया.. ये मुझे सीखना है। सब जानते हैं कि भारतीय समाज में ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय और महिलाओं के साथ कैसा भेदभाव किया गया? ये बिल जाति जनगणना को किनारे करने के लिए है। ओबीसी और दलित को कोई जगह नहीं देता राहुल गांधी ने कहा कि अपनी घटती ताकत के कारण आप देश के नक्शे को बदलना चाहते हैं। आपने असम, जम्मू कश्मीर में किया और अब देश में करने के लिए आपको संविधान संशोधन चाहिए। ये देश विरोधी है। हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। उद्योग-धंधे, निजी क्षेत्र, न्यायपालिका में दलित कहां हैं? आप ओबीसी और दलित को हिंदू कहते हैं, लेकिन उन्हें देश में कोई जगह नहीं देते। अपनी दादी इंदिरा गांधी का किया जिक्र राहुल गांधी ने कहा कि मुझे याद है, जब मैं छोटा था, मुझे अंधेरे से बहुत डर लगता था। हमारे यहां एक बड़ा कुत्ता था, जो मुझ पर और बहन(प्रियंका) पर अटैक किया करता था। हम रात में गार्डेन की ओर जाने से इस वजह से डरा करते थे। एक बार दादी को इसके बारे में पता चला। राहुल ने कहा कि जब एक बार मेरे पैरेंट्स डिनर पर गए हुए थे तो मेरी दादी उस गार्डन में ले गईं और मुझे वहां बंद कर दिया। मैं डर रहा था और पैर कांप रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा तुम किससे डर रहे हो? मैंने कहा कि दादी मैं सांप, कुत्तों से और बहुत चीजों से डर रहा हूं। उन्होंने मुझसे आकर कहा कि तुम इन सब चीजों से नहीं बल्कि अपने दिमाग से डर रहे हो। तुम जो सोच रहे हो उस कल्पना से डर रहे हो। तुम्हें अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जो सच्चाई होती है प्राय: अंधकार में होती है। दादी ने कहा कि आपको लड़ना पड़ता है उस अंधकार से, ये वाकई में राजनीतिक लेसन था, जिसका एहसास मुझे आज हो रहा है।