मुंबई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा कि सलमान खान को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसने आज तक एक कॉकरोच तक नहीं मारा। सलीम खान ने कहा कि उनका मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के बीच कोई कनेक्शन नहीं है। यह एक अलग मुद्दा है जो खासकर संपत्ति विवाद से जुड़ा है।
सलीम खान ने कहा कि माफी मांगना, यह मानना है कि मैंने मारा है। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। हम इन चीजों पर विश्वास नहीं करते हैं। सलीम खान ने कहा, सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस समय, उसको नहीं शौक जानवर मारने का, वो जानवर से मोहब्बत करता है। जब उनसे पूछा गया कि एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या इसलिए की गई कि उनकी सलमान खान से दोस्ती है तो उन्होंने कहा कि हमारी फैमिली को सलमान खान और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बीच कोई लिंक नहीं दिखता। इसका सलमान से कोई संबंध नहीं है और यह संपत्ति विवाद से उपजा मुद्दा है।
बिश्नोई समाज ने कहा-पूरा परिवार झूठा
बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान खान के परिवार की ओर से यह बिश्नोई समाज के प्रति दूसरा अपराध किया गया है। सलीम खान के बयान के मुताबिक तो पुलिस, वन विभाग, चश्मदीद गवाह और सब झूठे हैं। इसके लिए सलमान को जेल भी जाना पड़ा है। सलीम खान के इस तरह का बयान ने समाज को आहत किया है।
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.
इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।