निजी स्कूल संचालकों को जबलपुर हाईकोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने निजी स्कूल संचालकों को राहत दी है। कोर्ट ने फीस वृद्धि और पाठ्य-पुस्तक घोटाले में आरोपी बनाए गए स्कूल संचालकों और स्टाफ के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने शुक्रवार को स्कूल संचालकों को राहत देते हुए कहा कि वे जिला समिति की जांच में पूरा सहयोग करें। अगली सुनवाई 5 नवंबर को है, तब तक स्कूल संचालकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर को स्कूल संचालकों ने जस्टिस मनिंदर एस. भट्टी की कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने कहा था कि यह याचिकाएं समय से पहले ही लगा दी गई हैं। हाईकोर्ट में इसी आदेश को चुनौती दी गई थी। निजी स्कूल संचालकों को डर था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। निजी स्कूलों की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने कोर्ट को बताया कि चूंकि अब छुट्टियां हैं, इसलिए प्रशासन याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार भी कर सकता है। इस पर यह अपील दायर की गई है। निजी स्कूलों के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि पहले ऐसी कार्रवाई हो चुकी है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा था। सुनवाई के दौरान कोर्ट को शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि जिला समिति द्वारा शिकायतों जांच की जा रही है। अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। कोर्ट में अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी। तब तक जिला समिति को भी अपनी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करना है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।