कब तक आप ही कृपा करते रहोगे ‘दादा’…आखिर पार्टी आप पर कब होगी ‘दयालु’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधानसभा 2 के विधायक रमेश मेंदोला यानी दादा दयालु ने एक बार फिर अपने अंदाज में मुस्कुराते हुए अपनी दयालुता का परिचय दिया है। दादा की मेहनत का परिणाम है कि आज इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रदेश के सबसे बड़े ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण हुआ। नंदा नगर में बने इस अस्पताल का फायदा करीब 12 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

आज भले ही इस अस्पताल के वर्चुअल लोकार्पण पर दीप जलाने, भाषण देने और मंच पर बैठने कई नेता आ गए थे, लेकिन इंदौर के लोगों को पता है कि इसके पीछे किसकी मेहनत है। जब भी चुनाव होते हैं और आप जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाते हो, आप के कार्यकर्ताओं की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में आपने भाजपा के ही सारे दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की तो कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा हो गया कि दादा को इस बार मंत्रिमंडल में जरूर जगह मिलेगी, लेकिन इस बार भी पत्ता साफ।

कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि दूसरे दलों से आए लोग लगातार मंत्री बन रहे हैं। कुछ नेता जो राष्ट्रीय हो गए थे, वे फिर से स्थानीय मैदान में आकर मंत्री की कुर्सी की शोभा बढ़ा रहे हैं। ऐसे में पार्टी हर बार आपको ही क्यों बिसार दे रही है?

आपके कार्यकर्ता अब इंतजार कर थकने लगे हैं। यह भी सबको पता है कि आखिर किसकी वजह से अंतिम समय में आपका नाम मंत्रिमंडल की सूची से गायब हो जाता है। वफादारी, ईमानदारी हर इंसान में होनी चाहिए, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। आपके कार्यकर्ता ही कहने लगे हैं कि आखिर कब तक दादा किसी दूसरे के लिए अपनी इच्छाओं की बलि देते रहेंगे।

आपके कार्यकर्ता ही कहते हैं-भीड़ जुटानी हो तो दादा। किसी आयोजन में पैसे लगाने हों तो दादा। किसी के दुख-दर्द में शामिल होना हो तो दादा। लेकिन जब बात मंत्री पद की आती है तो सूची से गायब दादा ।

आप दूसरों की सुनते रहो, लेकिन अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का सुनना भी तो आपका फर्ज है। आपके कार्यकर्ता ही कहते हैं-दादा अपने लिए किसी को कुछ नहीं कहते…अरे, कब तक नहीं कहेंगे। जब कोई खुद समझने-सुनने को तैयार नहीं तो आपको मुंह तो खोलना ही पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।