कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा-इससे कमजोर नहीं होगा भारत का संकल्प

Date:

नई दिल्ली। कनाडा के हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हमले की पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की है। पीएम ने एक्स पर लिखा कि मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डरानेधमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।

पीएम ने यह भी लिखा कि हमारे राजनयिकों को डरानेधमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा की ऐसी घटनाएं भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी। इधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। हम कनाडा सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहे हैं कि पूजा के सभी स्थलों को ऐसे हमलों से बचाया जाए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हिंसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी की निंदा

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कैसे श्रद्धालुओं को मंदिर जाने से रोका जा रहा है। बाहर खालिस्तान समर्थक लोग नारेबाजी कर रहे हैं और हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसी घटना रोकने के लिए सरकार से कड़े कदम उठाने को कहा है।

खालिस्तानियों ने किया था हमला

उल्लेखनीय है कि कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित हिंदू सभा मंदिर के पास रविवार को खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। उन्होंने मंदिर में रहे लोगों के साथ मारपीट की। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लोग एकदूसरे पर हमला करते और डंडों से वार करते नजर आए। यह घटना मंदिर के आसपास के क्षेत्र में हुई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सहित कई नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related