बलूचिस्तान में हमला ;31 नागरिक और 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए

Date:

बलूचिस्तान में हमला ;31 नागरिक और 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए हमलों में 31 नागरिक और 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , हमलों के जवाब में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में कम से कम 145 हमलावर मारे गए. इन झड़प में कुल 193 लोग मारे गए.

इससे पहले, अलगाववादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा था कि इसमें कई सैनिक मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सरकार ने भारत पर बीएलए का समर्थन करने का आरोप लगाया है, लेकिन भारत ने ऐसे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए ख़ारिज किया है.

बीएलए का आरोप है कि पाकिस्तान की संघीय सरकार देश के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान के विशाल खनिज संसाधनों का दोहन कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों को उनसे कोई लाभ नहीं मिल रहा है.

गौरतलब है प्राकृतिक संसाधनों के मामले में भी बलूचिस्तान सबसे समृद्ध प्रांत है, जिसमें गैस और खनिज संसाधनों का विशाल भंडार है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।