मुंबई। एनसीपी नेता शरद पवार ने महाराष्ट्र में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री के चुनावी अभियान के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, वह प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कई बातें कहीं हैं। वह हमारे सहयोगियों के बारे में जो कह रहे हैं, वह बहुत अनुचित है। वह खुद ही समाज को बांट रहे हैं। पवार ने महाराष्ट्र से लेकर झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में दिए उनके भाषणों की आलोचना की।
पवार ने बंटेंगे तो कटेंगे जैसे नारे के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी आलोचना की। यूपी सीएम के इस नारे का महाराष्ट्र में कुछ बीजेपी नेताओं के साथ ही अजीत पवार भी आलोचना कर चुके हैं। शरद पवार ने कहा कि वह (आदित्यनाथ) इस तरह के सांप्रदायिक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें (आदित्यनाथ को) महत्व क्यों दिया जाए? मैं उनके बारे में एक वाक्य भी नहीं कहना चाहता। ये, वे लोग हैं जो भगवा कपड़े पहनते हैं और सांप्रदायिकता फैलाते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की NCP होगी NDA में शामिल? BJP के ‘प्लान’ की चर्चा से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- शरद पवार की सेहत में सुधार, चार दिन तक एंटीबायोटिक्स पर रहेंगे – सुप्रिया सुले ने दी राहत भरी अपडेट
- बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, पूर्व पार्षद और मुंबई एनसीपी अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल
- शरद पवार ने अजित पवार के साथ आने की अटकलों से किया इनकार, कहा- वे भाजपा समर्थित गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहते
महायुति सरकार से नाराज है जनता
शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग महायुति सरकार से नाराज हैं। किसानों और युवाओं के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। खासकर किसान और युवा वर्ग। चुनाव के बाद अजित पवार का उनके साथ आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे उन लोगों के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं, जो भाजपा के साथ हैं।



