यूपी के सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे नारे पर बोलीं कंगना रनौत-अगर हम साथ रहे तो पीओके भी भारत में आएगा

Date:

नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नारा-बंटेंगे तो कटेंगे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा में काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि यह हमारी एकता का नारा है। हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलती है अगर हम साथ रहे तो पीओके भी भारत में आएगा।

कंगना ने कहा कि विपक्ष जनता को बांटने में लगा हुआ है। इनकी स्थिति अब खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। योगी जी के नारो को अब आम जनता भी समझने लगी है। हम परिवार में भी यही कहते हैं कि सब एक रहें। हमारी पार्टी सनातनी पार्टी है। राहुल गांधी के बयानों को लेकर कंगना ने कहा कि हमारे देश के नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं आज पूरा देश और पूरा विश्व उनको सम्मान से देखता है। पीएम मोदी की उपलब्धियों से राहुल गांधी डरते हैं, इसीलिए उनके बारे में टिप्पणी करते रहते हैं। प्रधानमंत्री जो भाषण देते हैं वह भी बिना देखे देते हैं और राहुल गांधी तो बिना देखे भाषण भी नहीं दे पाते। यही कारण है कि वे पीएम मोदी से चिढ़ते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया था आतंकवादी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही। भाजपा की ने चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने खड़गे को नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर आयोग हुआ सख्त -चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। -आयोग ने पीएम को आतंकवादी कहने पर आचार संहिता का उल्लंघन माना। - आयोग ने खड़गे को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की हुई थी शिकायत -भाजपा ने आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस नेता के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। -भाजपा के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन, किरेन रिजिजू , अर्जुन राम मेघवाल आदि आयोग पहुंचे थे। -किरेन रिजिजू ने खड़गे के बयान को “चौंकाने वाला” और भारतीय राजनीति में “अभूतपूर्व” बताया। - उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है। हम उचित और कड़ी कार्रवाई की उम्मीद करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तमिलनाडु में दिया था बयान -तमिलनाडु में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान खड़गे में प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ यह टिप्पणी की थी। -बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। - उन्होंने कहा था कि उनका इशारा “टैक्स आतंकवाद” और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग की ओर था।