भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से दिया इस्तीफा, नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अगली सरकार बनने तक पद पर बने रहने को कहा है। यह इस्तीफा तब हुआ है जब आज भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है। शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी थे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में महायुति को बंपर बहुमत तो मिल गया है, लेकिन भाजपा को 132 सीटें मिलने के बाद यहां काफी समीकरण बदल गए हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा अब अपना सीएम चाहती है। आज भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें नेता चुनने के बाद सीएम के नाम के ऐलान का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

अभी सीएम पद के लिए भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना शिंदे गुट के एकनाथ शिंदे के नाम चर्चा में हैं। इन सबके बीच शिंदे ने अपने समर्थकों से अपने आवास पर इक्ट्‌ठा नहीं होने की अपील की है। शिंदे ने एक्स पर लिखा है कि महायुति गठबंधन की शानदार जीत के बाद, राज्य में एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। एक महागठबंधन के रूप में हमने एक साथ चुनाव लड़ा और आज भी साथ हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे उनके समर्थन में ‘वर्षा‘ बंगले या किसी अन्य स्थान के बाहर इकट्ठा न हों।

शिवसेना को चाहिए सीएम पद

बताया जा रहा है कि शिवसेना के सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए रखने की मांग करेंगे। शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने बिहार और हरियाणा का उदाहरण देते हुए शिंदे को ही सीएम बनाए जाने की उम्मीद जताई है। म्हस्के ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जैसे बिहार में कम सीटों के बाद भी नीतीश कुमार सीएम बनाए गए वैसा ही महाराष्ट्र में भी किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।