👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान
- मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- राहुल गांधी ने कहा- संघ ने यह तय कर लिया कि वह 1.5 अरब लोगों की सच्चाई जानता है
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- डेली कॉलेज में संघ के आयोजन पर उठे सवाल, अजय बागड़िया ने लिखा पत्र
0:00 left
नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हों। इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को वहां की सरकार तुरंत रिहा करे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसियां इसे रोकने के जगह मूकदर्शक बनी हुई हैं।
दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या, लूट, आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस की भर्त्सना करता है। बांग्लादेश के हिंदुओं द्वारा लोकतांत्रिक पद्धति से उठायी गई आवाज दबाने हेतु उन्हीं पर अत्याचार का नया दौर उभरता दिख रहा है। ऐसे ही शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में हिंदुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश सरकार द्वारा जेल भेजना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संघ बांग्लादेश सरकार से यह आह्वान करता है कि वे यह सुनिश्चित करें कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हों। इसके साथ ही चिन्मय कृष्ण दास को रिहा किया जाए। संघ भारत सरकार से भी यह आह्वान करता है कि वह बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के प्रयासों को हरसंभव जारी रखे। इसके साथ ही इसके समर्थन में वैश्विक अभिमत बनाने हेतु तुरंत कोई कदम उठाए।



