अजमेर दरगाह मामला ;विष्णु गुप्ता को सिर कलम करने की धमकी
अजमेर दरगाह पर हिन्दू मंदिर होने का दावा करने और मामला कोर्ट में ले जाने के मामले में धमकाने का खेल शुरू हो गया है जानकारी के मुताबिक मामले को उठाने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा, गर्दन काट दी जाएगी। तूने केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी।जो जानकारी समाने आई है उसके मुताबिक विष्णु गुप्ता को दो अलग-अलग नंबरों से धमकी दी गई। इनमें से एक कॉल कनाडा और दूसरा भारत से आया है। धमकी भरे फोन कॉल के बाद गुप्ता ने तुरंत नई दिल्ली के बाराखंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विष्णु गुप्ता ने धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं और कोर्ट जाना हमारा अधिकार है। अजमेर दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर था, है और रहेगा। हम अपने मंदिरों को वापस लेने के लिए न्यायालय के माध्यम से संघर्ष जारी रखेंगे।अजमेर दरगाह में महादेव मंदिर होने के दावे पर विष्णु गुप्ता ने अदालत में याचिका दाखिल की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट



