लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोका, बोले-पुलिस के साथ अकेले जाने को भी तैयार

Date:

गाजियाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को उत्तप्रदेश के संभल जाना चाह रहे थे, लेकिन उनके काफिले को गाजीपुर बार्डर पर रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस के साथ अकेले संभल जाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें इसकी भी अनुमति नहीं मिली। उन्हेंने कहा कि उन्हें रोकना लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके विशेषाधिकारों का हनन है।

गाजीपुर बॉर्डर पर पत्रकारों से राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कहा है कि मैं अकेला जाने को तैयार हूं, पुलिस के साथ जाने को तैयार हूं मगर उन्होंने वह भी बात नहीं मानी। अब कह रहे हैं कि कुछ दिन बाद वह हमें जाने देंगे।’ राहुल ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, यह (संभल जाने से रोका जाना) लोकतंत्र के खिलाफ है। हम संभल जाकर देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ। हम लोगों से मिलना चाहते हैं लेकिन मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, मुझे उससे वंचित किया जा रहा है। यह संविधान को खत्म करने वाला हिंदुस्तान है।

सांसद प्रियंका वाड्रा ने जताई नाराजगी

राहुल के साथ उनकी बहन और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। उन्होंने कहा कि संभल में जो हुआ, वह गलत है। राहुल जी नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके संवैधानिक विशेषाधिकार है जो बाकी लोगों से अलग है। उनको रोका नहीं जा सकता। उन्हें पीड़ितों से मिलने जाने दिया जाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सजा में भी मजा लेते रहे आईडीए के बाबू, तीन महीने से भाजपा नेता के यहां हाजिरी!

आईडीए के बाबू विनोद दुबे को सजा के दौरान भाजपा नेता के यहां हाजिरी लगाते पाया गया।

एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच

एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच होंगे। उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखने लायक होगा।

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।