महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद एमवीए में कलह: आदित्य ठाकरे ने किया पलटवार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद एमवीए में कलह: आदित्य ठाकरे ने किया पलटवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की हार के बाद गठबंधन के घटक दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। खासतौर पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर शिवसेना यूबीटी और समाजवादी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं।सपा नेता अबू आजमी ने शिवसेना (यूबीटी) द्वारा हिंदुत्व का मुद्दा उठाने पर नाराजगी जताते हुए एमवीए गठबंधन से अलग होने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी का रुख गठबंधन की धर्मनिरपेक्ष नीतियों के खिलाफ है।शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने अबू आजमी के बयान पर पलटवार करते हुए सपा को भाजपा की बी टीम करार दिया।

Maharashtra Politicsaditya Thackeray Calls Akhilesh Yadav Samajwadi Party B  Team Of Bjp - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:'शिवसेना-यूबीटी ने  हिंदुत्व नहीं छोड़ा', आदित्य ठाकरे ने अखिलेश की ...
उन्होंने कहा शिवसेना यूबीटी का हिंदुत्व हृदय में राम और हाथ को काम के सिद्धांत पर आधारित है। यह सभी को साथ लेकर चलने का मार्गदर्शक है। सपा महाराष्ट्र में कभी-कभी भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है।चुनावों में ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों का समर्थन करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बैलेट पेपर पर मॉक पोल की मांग उठ रही है।उन्होंने कहा मॉक पोल से सरकार या जनादेश नहीं बदलेगा, लेकिन सच्चाई सामने आएगी। देश सत्यमेव जयते पर चलता है, न कि सत्तामेव जयते पर।ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा व्यक्त करने पर आदित्य ठाकरे ने कहा विपक्षी गठबंधन इंडिया संविधान और लोकतंत्र के लिए लड़ रहा है। ममता दीदी एक प्रभावी नेता हैं और केजरीवाल जैसे नेताओं को उनसे बात करनी चाहिए। यह वक्त सभी विपक्षी नेताओं के एकजुट होकर कार्य करने का है।

एमवीए की हार के बाद बढ़ते विवादों ने गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।सपा और शिवसेना (यूबीटी) के बीच टकराव ने महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना को जन्म दिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।